Daily Horoscope
✕

सलमान खास है, मुझे फिर फिल्मों में ले आए

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (18:53 IST)
बॉबी देओल को जब फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए तो वे छुट्टियां मनाने लगे। आखिर कितनी छुट्टियां मनाते? बोर होने लगे। पीने की बुरी आदत लगा ली। वजन बढ़ गया। उनकी यह हालत देख पिता धर्मेन्द्र और भाई सनी देओल चिंता में डूब गए। 
 
देओल परिवार के सलमान खान बेहद निकट हैं। उन्होंने बॉबी को 'रेस 3' में काम दिलवा दिया, लेकिन शर्त रख दी कि फिट होना होगा। सनी और धर्मेन्द्र फिट रहने के लिए सदैव मेहनत करते हैं, लेकिन बॉबी आलसी हैं। 
 
सलमान की शर्त मानते हुए बॉबी ने आलस्य को साइड में रखा और जिम में पसीना बहा कर तरोताजा और फिट हो गए। उनके पास फिल्मों के ऑफर आने लगे। 


 
बॉबी कहते हैं कि सलमान खान उनके लिए खास और महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मेरी लाइफ को फिर ट्रैक पर ला दिया है। फिल्मों के मिलने से मैं खुश महसूस कर रहा हूं। सलमान तो फरिश्ता बन कर आए हैं। 
 
बॉबी देओल को 'हाउसफुल 4' जैसी बड़ी फिल्म भी मिल गई है। 'यमला पगला दीवाना फिर से' भी वे कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ फिल्म निर्माताओं से भी उनकी बातचीत चल रही है। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख