नहीं सुधरे सलमान, ये क्या बोल डाला दीपिका-प्रियंका के बारे में...
ऐसा लगता है कि दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन सलमान खान कभी नहीं सुधरेंगे। अभी बलात्कार वाले बयान की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि उन्होंने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की खिंचाई करते हुए उनक मजाक उड़ाया।
दरअसल बॉलीवुड के सारे सितारे अभी स्पेन में हो रहे आईफा में शामिल हैं। वहां आईफा की ओर से बॉलीवुड स्टार्स के लिए प्रेस कांफ्रेस रखा गया था। जहां सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा.. सभी शामिल रहे। इसी मौके पर बातों ही बातों में सलमान खान ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का मजाक भी उड़ा डाला।
जानिए क्या कहा सलमान ने दीपिका और प्रियंका के बारे में... आगे इस घटना का VIDEO
दरअसल हुआ यूं कि सभी सितारे पर स्टेज पर मौजूद थे। जब सलमान खान ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' के ट्रेलर लांच की बात कही और सभी को स्टेज से नीचे आने की गुजारिश की। ऐसे में सभी सितारे नीचे आ गए। लेकिन स्टेज पर सिर्फ दीपिका और प्रियंका रह गईं, क्योंकि दोनों बातों में मशगूल थीं। फिर क्या था सलमान खान ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये दोनों हॉलीवुड चली गई हैं.. बाहर की फिल्में कर रही हैं.. इनको हिंदुस्तान सिनेमा से कोई लेना देना नहीं है!