Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान का गाना 'मैं चला' हुआ रिलीज, प्रज्ञा जायसवाल संग रोमांस करते नजर आए भाईजान

Updated: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (14:40 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का गाना 'मैं चला' रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल नजर आ रही हैं। गाने में सलमान पंजाबी की भूमिका में हैं।

 
यह गाना सिंगर गुरु रंधावा और सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने गाया है। गाने में सलमान साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 
 
गाने में सलमान खान का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। 
 
इस गाने में शब्बीर अहमद की कंपोजिशन है और इस गाने को निर्देशित किया है शबीना खान ने। गानेको गुलशन कुमार और टी-सीरीज के साथ सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
 
बता दें कि सलमान खान का ये गाना उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'अंतिम' के लिए बना था। लेकिन शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स को लगा कि ये गाना फिल्म की थीम को सपोर्ट नहीं कर रहा। इसके बाद गाने को फिल्म से हटा दिया गया। सलमान ने प्रज्ञा जायसवाल से वादा किया था कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। इसीलिए इस गाने को अलग से सिंगल के रूप में अब रिलीज किया गया। 

Show comments

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

6 साल बाद टूटने जा रही है सपना चौधरी की शादी, बताई पति वीर साहू से तलाक लेने की वजह, लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख