Daily Horoscope
✕

सलमान खान के बिना संभव नहीं थी यह फिल्म

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (12:50 IST)
डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसकी कॉमेडी के दर्शक दीवाने हो रहे हैं। फिल्म 1997 में आई 'जुड़वा' का सीक्वल है, जिसे भी डेविड धवन ने ही निर्देशित किया था, जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे। 'जुड़वा 2' में आज के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन ने काम किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर डेविड और वरुण धवन ने खुलकर सलमान खान और नई फिल्म में उनके अपीरियंस को लेकर तारीफ की है।    
 
वरुण धवन ने कहा कि इस सीक्वल के बनने का श्रेय सलमान भाई को ही जाता है। 'जुड़वा 2' सलमान खान के बिना संभव नहीं होती। बीस साल पहले, उन्होंने राजा और प्रेम का किरदार निभाया था और वे हमेशा ही ओरिजनल राजा और प्रेम रहेंगे। थैंक यु भाई और मुझे उम्मीद है कि आपको फिल्म देखने के बाद मेरा काम पसंद आएगा। 
 
इसके बाद दोनों फिल्मों के डायरेक्टर डेविड धवन ने भी सलमान के काम करने की शैली की तारीफ करते हुए कहा जुड़वा उनके साथ मेरी पहली फिल्म थी। जब भी वह शॉट देते थे तो हमें लगता था कि उनको कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन जब मैंने जुड़वा का फाइनल कट देखा तो मुझे पता चला कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। 'जुड़वा 2' की शूटिंग के दौरान भी मैं वरुण को सलमान का काम देखने को कहता था। तो खान साहब कुछ और हैं। सब उन्हें प्यार करते हैं। बहुत ठहराव है उनकी एक्टिंग में। वह सीन को शूट करने के लिए अपना समय लेते हैं और जल्दी नहीं करते। इसी तरह का काम वरुण ने भी इस फिल्म में किया है। 
 
सलमान खान ने 'जुड़वा' में शानदार काम किया था और लोग अब भी उस फिल्म में सलमान की कॉमेडी पर ठहाके लगाते हैं। तो इस सीक्वल में उनका होना आश्चर्य की बात नहीं है।  

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख