Hanuman Chalisa
✕

फिल्म भारत में यह कलाकार बनेगा सलमान खान का पिता, प्रियंका चोपड़ा करेंगी पत्नी का किरदार

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (11:11 IST)
सलमान खान की फिल्म 'भारत' एक बड़े बजट की भव्य फिल्म है और फिल्म से कई बड़े कलाकारों को जोड़ा जा रहा है। सलमान खान के पिता की भूमिका के लिए अब जैकी श्रॉफ को फाइनल किया गया है। ये दोनों कलाकार आठ साल बाद साथ फिल्म करेंगे। इसके पहले वे 2010 में रिलीज 'वीर' में साथ थे जो कि सलमान की एक असफल फिल्म थी। 

 
फिल्म से जुड़े लोगों के मुताबिक फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने जब सलमान से राय मांगी कि उनके पिता के रोल के लिए किस अभिनेता को लिया जाए तो सलमान ने जैकी श्रॉफ का नाम लिया। जैकी यह फिल्म करने के लिए तुरंत राजी हो गए। 
 
जैकी का रोल बहुत बड़ा तो नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण जरूर है। इसलिए सलमान चाहते थे कि कोई नामी कलाकार इस भूमिका को निभाए और उन्होंने जैकी का नाम सुझाया। 

 
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में सलमान की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। जिस तरह से सलमान इस फिल्म में अलग-अलग उम्र के दिखाई देंगे उसी तरह का लुक प्रियंका का भी रहेगा। इस फिल्म में आजादी के बाद से हुई महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख