Hanuman Chalisa
✕

क्रिसमस पर चुलबुल पांडे और ईद पर राधे बनकर सलमान खान और प्रभुदेवा करेंगे डबल धमाका

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (18:58 IST)
फिल्म वांटेड के बाद एक बार फिर सलमान खान और प्रभुदेवा की जोड़ी 'दबंग 3' लेकर आ रही है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। और अब अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए निर्देशक प्रभु देवा और सुपरस्टार सलमान खान की पॉवरपैक जोड़ी अगले साल ईद पर 'राधे' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।
 
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें क्रिसमस पर चुलबुल पांडे और ईद पर राधे के साथ मोस्ट वांटेड भाई की झलक साझा की है।

ALSO READ: शाहिद कपूर की जर्सी रीमेक से बाहर हुईं रश्मिका मंदाना, होगी मृणाल ठाकुर की एंट्री
 
यह वीडियो पोस्ट करते हुए सलमान खान ने लिखा, Aap he ne poocha tha 'Dabangg 3' ke baad kya? What and when? Yeh lo answer #EidRadheKi. 
 
सलमान खान के इन दो प्रतिष्ठित किरदारों के प्रति दीवानगी से हर कोई वाकिफ़ रखता है और ये ही वजह है कि वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस के बीच भाईजान के प्रति जुनून देखने मिल रहा है। 
 
बॉलीवुड की इस डायनामिक जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं और अब अपने दो पसंदीदा किरदारों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है।
 
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी। फ़िल्म राधे भी प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमा खान एवं सोहेल खान द्वारा निर्मित होगी।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख