शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection day 2
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 23 अप्रैल 2023 (11:41 IST)

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection day 2
  • किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार
  • ईद की छुट्टी का सलमान खान की फिल्म को मिला फायदा
  • फिल्म में सलमान के साथ साउथ के कई स्टार भी मौजूद 
Kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हर साल ईद पर रिलीज सलमान की फिल्मों ने धमाकेदार ओपनिंग ली है। लेकिन 'किसी का भाई किसी की जान' ऐसा करने में नाकाम साबित हुई। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से बहुत कम रहा था। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 15.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
 
किसी का भाई किसी की जान को बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्स में ज्यादा दर्शक नहीं मिले। सिंगल स्क्रीन में जरूर फिल्म अच्छी रही, लेकिन यहां भी उम्मीद से दर्शक कम रहे। लेकिन शनिवार को ईद की छुट्टी का सलमान खान को जबरदस्त फायदा मिला है। 
 
शनिवार सुबह से ही 'किसी का भाई किसी की जान' के शोज, शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा भरे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन यानि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24-26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि फाइनल आंकड़े थोड़े कम-ज्यादा हो सकते हैं। 
 
वहीं रविवार को भी सलमान की फिल्म को फायदा होने की उम्मीद है। फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखा जा सकता है। हालांकि 'मंडे टेस्ट' फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। 
 
गौरतलब है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3'!