Hanuman Chalisa
✕

आखिर क्यों लॉकडाउन में भी वॉक पर जा रहे सलमान के पिता? सलीम खान ने कही यह बात

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (17:28 IST)
कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन है। सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को लॉकडाउन का पालन करने के लिए कह रहे हैं। वहीं खबर आ रही है कि सलमान खान के पिता सलीम खान लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे हैं। 
 
सलमान इन दिनों अपने भतीजे निर्वाण के साथ पनवेल फार्म हाउस पर हैं तो उनके पिता सलमान खान बांद्रा के अपने घर पर। सलमान के पास तो फार्महाउस में लम्बी वॉक करने का विकल्प है लेकिन सलीम खान के साथ ऐसा नहीं है। लिहाजा वह घर के पास ही थोड़ा टहलते रहते हैं।
 
अब इस मामले पर अब सलीम खान ने चुप्पी तोड़ी है। सलीम खान ने बताया कि उन्हें कमर में तकलीफ है इसलिए उन्हें डॉक्टर ने ऐसा करने के लिए कहा है। सलीम खान ने बताया कि वह पिछले 40 साल से अपनी वॉक का रूटीन बनाए हुए हैं। अब अगर वह अचानक इसे छोड़ देंगे तो शरीर प्रभावित होगा। 
 
उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया एक पास है जो 30 अप्रैल तक वैलिड है। वह नियमों का पालन करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 
 
सलीम खान ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों के चलते सरकार ने टहलने की इजाजत दी है। वह कानून में भरोसा रखने वाले नागरिकों में से हैं लेकिन कई बार लोग सिर्फ इसलिए उन पर सवाल उठाते हैं क्योंकि वो एक सेलिब्रिटी हैं। 
 
वह परिसर में टहलने वाले इकलौते इंसान नहीं हैं। तमाम लोग हैं जो अपने पेट्स के साथ टहलने निकलते हैं लेकिन कोई उनके बारे में शिकायत नहीं करता है। वह हर सेफ्टी मेजर का ध्यान रख रहे हैं और चाहते हैं कि लोग भी ऐसा करें। बता दें कि सलमान खान भी पिता के अकेले होने पर उनकी सेहत को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख