Hanuman Chalisa
✕

धर्मेन्द्र का फोन आते ही सलमान खान कार में ही क्यों खड़े हो गए?

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (20:02 IST)
सलमान खान कई बार बता चुके हैं कि उनके पसंदीदा हीरो धर्मेन्द्र हैं। धर्मेन्द्र को सामने पाकर सलमान फूले नहीं समाते। वहीं धर्मेन्द्र भी सलमान को बेटे की तरह मानते हैं। एक बार सलमान खान के शो 'दस का दम' में धर्मेन्द्र आए। 
 
सलमान ने एक मजेदार किस्सा बताया। सलमान का कहना है कि आज भी वे अपने पिता सलीम खान के सामने बैठने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं क्योंकि वे सलीम खान की बहुत इज्जत करते हैं। सनी देओल का भी यही हाल धर्मेन्द्र के सामने रहता है। सलमान भी धर्मेन्द्र का पिता की तरह ही सम्मान करते हैं।
 
सलमान ने बताया कि वे गर्व की शूटिंग के लिए सेट पर कार में जा रहे थे। उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी थी। मोबाइल पर कॉल आया। सलमान ने देखा कि धर्मेन्द्र का फोन है। उन्होंने फौरन फोन उठाया और खड़े हो गए। वे भूल गए कि कार में बैठे हैं। सीधे कार की छत से उनका सिर टकराया और जोरदार चोट लगी।
 
सलमान का कहना है कि वे धरमजी की इतनी इज्जत करते हैं कि कार में भी खड़े हो गए और शिल्पा का यह नजारा देख हंस-हंस कर बुरा हाल हो रहा था। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख