Daily Horoscope

सलमान की 'दबंग 3' की रिलीज डेट हुई फिक्स!

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (19:30 IST)
प्लान तो ये था कि दबंग 3 इस वर्ष दिसम्बर में ही रिलीज कर दी जाए, क्रिसमस के मौके पर, भले ही शाहरुख खान की 'ज़ीरो' सामने हो। सलमान की फिल्म को देख शाहरुख को आगे ही बढ़ना पड़ता, लेकिन फिल्म की शूटिंग ही शुरू नहीं हो पाई। फिर 26 जनवरी 2019 को रिलीज करने की सोची। 
 
रिलीज डेट तो तय कर ली, लेकिन फिल्म के कलाकार तय नहीं हुए। शेड्यूल तय नहीं हुआ। इसलिए फिल्म फिर आगे बढ़ गई है। अब दबंग 3 को 2019 के मध्य में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को भी रिलीज हो सकती है। 
 
फिलहाल निर्माता अरबाज खान फिल्म की शूटिंग जल्दी से शुरू करना चाहते हैं। ये बात तय है कि पहले भारत रिलीज होगी और फिर दबंग 3। 
 
सलमान दोनों फिल्मों की शूटिंग साथ में करेंगे, लेकिन पहली प्राथमिकता भारत होगी। रेस 3 के कमजोर प्रदर्शन के बाद सलमान अपनी उस फिल्म को पहले रिलीज करना चाहते हैं जिसमें ज्यादा दम हो। भारत अगले वर्ष ईद पर रिलीज होगी। 
 
जहां तक दबंग 3 का सवाल है तो विलेन के रूप में साकिब सलीम नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी रॉय भी नजर आ सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा तो होंगी ही। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख