kundali milan
✕

सलमान की दबंग 3 की रिलीज डेट तय, रितिक की 'सुपर 30' से टक्कर

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (13:20 IST)
दबंग 3 की अभी शूटिंग तो छोड़िए, कलाकार भी फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन इसके मेकर्स ने रिलीज डेट तय कर ली है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म 26 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। इसी दिन रितिक रोशन की 'सुपर 30' को रिलीज करने की घोषणा पहले ही चुकी है। यदि ऐसा होता है तो सलमान बनाम रितिक का मुकाबला रोचक होगा। 
 
सलमान खान इस समय 'रेस 3' में व्यस्त हैं। वे चाहते हैं कि रेस 3 के अलावा उनकी फिल्म दबंग 3 जल्दी से रिलीज हो। वे जल्दी ही 'दबंग 3' के निर्देशक प्रभुदेवा से मिल कर स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देंगे और दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। 
 
सलमान चाहते थे कि 'दबंग 3' इसी वर्ष रिलीज हो। दिसम्बर के महीने पर उनकी नजर भी थी, लेकिन दिसम्बर में टोटल धमाल, ज़ीरो, सिम्बा जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों से सलमान को कोई डर नहीं है। वे 7 दिसम्बर को अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल दिया। 
 
क्रिसमस पर चूंकि शाहरुख खान की 'ज़ीरो' प्रदर्शित हो रही है और वे शाहरुख की फिल्म से टकरा कर किंग खान के लिए मुसीबत नहीं बढ़ाना चाहते हैं, लिहाजा उन्होंने 26 जनवरी की तारीख चुनी। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख