Daily Horoscope
✕

सलमान का साथ छोड़ा, अब अजय देवगन के साथ फिल्म बनाएंगे

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (15:12 IST)
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता, जिन्होंने सलमान खान के साथ भी सफल फिल्में बनाई हैं, अब सलमान का साथ छोड़ कर अजय देवगन के साथ फिल्म बनाएंगे। 
 
सूत्रों के अनुसार अजय को एक स्क्रिप्ट सुनाई गई है जो उन्हें पसंद आई है। स्क्रिप्ट का दूसरा ड्रॉफ्ट तैयार किया जा रहा है। जैसे ही यह तैयार होगा, फिल्म की घोषणा की जाएगी। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष से शुरू होगी। 


इस निर्माता का नाम है बोनी कपूर। जिन्होंने सलमान के साथ वाण्टेड और नो एंट्री नामक फिल्में बनाई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। बोनी इन दोनों फिल्मों का सीक्वल बनाना चाहते थे और लंबे समय से सलमान खान से डेट्स मांग रहे थे। 
 
लंबा इंतजार कराने के बाद सलमान ने बोनी की इन दोनों फिल्मों के सीक्वल करने से इनकार कर दिया जिससे बोनी को करारा झटका लगा। यह फिल्में आखिर सलमान ने क्यों नहीं की? 

सूत्रों के अनुसार इसकी वजह अर्जुन कपूर हैं। सलमान के भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोरा और अर्जुन की नजदीकियों से सलमान खफा हैं। कहते हैं कि दोनों का मिलना अभी भी जारी है, लिहाजा सलमान ने अर्जुन के पिता बोनी की फिल्म करने से मना कर दिया। 
 
अजय और बोनी इसके पहले 'कंपनी' नामक फिल्म साथ कर चुके हैं। 

Show comments

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख