biodatamaker
✕

अब बस... सलमान बिग बॉस को और नहीं दे सकते समय

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (11:29 IST)
बिग बॉस सीजन 11 बेहद विवादित रहा है। अब यह समाप्ति की ओर है। हर हफ्ते एक के बाद एक कंटेस्टेंट निकलते जा रहे हैं और फिलहाल सिर्फ 8 लोग ही बाकी हैं। इनमें शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हितेन तेजवानी, हिना खान, प्रियांक शर्मा जैसे नामों ने अपना बोलबाला बना रखा है। पिछले सप्ताह हितेन तेजवानी एलिमिनेट हुए। इससे दर्शक चौंक गए। 

ALSO READ: बॉलीवुड 2017 : अभिनेताओं का स्कोरकार्ड
खबर यह है कि बिग बॉस 11 का सीज़न फिनाले 14 जनवरी को हो जाएगा। रिपोर्ट की माने तो पहले यह शो पॉपुलेरिटी के कारण एक महीने के लिए बढ़ाया जाना था, लेकिन सलमान खान ने इसके लिए मना कर दिया है। 
 
सूत्र के मुताबिक शो का प्लान पहले कुछ वाइल्डकार्ड एंट्रीज़ के साथ फरवरी तक आगे बढ़ना था, लेकिन सलमान एक और रियलिटी शो करने वाले हैं। 
सोनी टीवी पर दस का दम सीज़न 3, मई में ऑन एयर होने वाला है। इसके अलावा सलमान की रेस 3 की शूटिंग भी चल रही है। इसलिए अब बिग बॉस को सलमान वक़्त नहीं दे पाएंगे। 
 
एक तरफ जहां स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी के आउट होने की खबर ने सभी को हिला दिया, वहीं बिग बॉस में आगे बहुत ही चौंकाने वाले एलिमिनेशन होने वाले हैं। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख