Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान की 'भारत' से जुड़ा ये बड़ा स्टार

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (12:05 IST)
सलमान खान की 'भारत' की शूटिंग चल रही है जो अगले वर्ष ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में दिशा पटानी का भी महत्वपूर्ण रोल है। 
 
सलमान खान इस फिल्म में 18 वर्ष से लेकर तो 70 वर्ष तक के दिखाई देंगे। उनके उम्र के अलग-अलग पड़ावों के जरिये भारत में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं दिखाई जाएंगी। 
 
फिल्म के बारे में ताजा खबर यह मिली है कि वरुण धवन को भी इससे जोड़ लिया गया है। जब वरुण को यह फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने तुरंत स्वीकार ली। उनका रोल लंबा नहीं लेकिन महत्वपूर्ण जरूर होगा। 


 
सलमान और वरुण पर जल्दी ही सीन फिल्माए जाएंगे। वरुण तो फिल्म की शूटिंग करने के लिए आबू धाबी रवाना भी हो गए हैं। वे सलमान की इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुश बताए जा रहे हैं। 
 
वरुण की हिट फिल्म 'जुड़वां 2' में सलमान ने कैमियो किया था जो कि सलमान की 1997 में रिलीज हिट फिल्म का सीक्वल था। शायद इसीलिए वरुण ने भारत में काम करना मंजू किया है। 
 
अली अब्बास ज़फर निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं। 

Show comments

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

धर्मेन्द्र को गए एक साल, फिर भी सोशल मीडिया पर जिंदा हैं 'गरम धरम', एक कसक जो आज भी बाकी है

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख