ramcharitmanas
✕

सलमान खान अभिनीत "भारत" के साथ पेश है सीज़न का सबसे लुभावना ज्यूकबॉक्स!

Updated: गुरुवार, 30 मई 2019 (19:06 IST)
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म, भारत 5 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्देशित यह एक मनोरंजक फ़िल्म है जो एक व्यक्ति और उसके देश की एक आध्यात्मिक यात्रा में गूंथी हुई है।

छह दशकों तक फैले अभिनेता के विभिन्न लुक के साथ, फिल्म के गानों ने अपने सुरमयी ज्यूकबॉक्स के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर द्वारा रचित है, जो अपने गानों में देश की मिट्टी की खुशबू बरकरार रखना बखूबी जानते हैं।
 
गानों के बारे में बात करते हुए अली अब्बास ज़फर ने कहा, “संगीत को बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। विशाल- शेखर और इरशाद कामिल के साथ यह मेरा तीसरा सहयोग है और गीतों को मिल रही प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं।

आज के दौर में, बहुत से लोग ओरिजिनल संगीत बनाने के बजाय रीमिक्स बनाने में ज़्यादा रूचि दिखा रहे हैं। भारत के गीतों को जो प्रतिक्रिया मिली है, उसे देखने के बाद हम केवल कड़ी मेहनत करने और अपने आने वाले वेंचर में बेहतर धुन बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। ”
 
दिशा पाटनी के साथ फ़िल्म के पहले गीत "स्लो मोशन" में सर्कस बैकग्राउंड में सिजलिंग केमिस्ट्री देखने मिली, वही "ऐथे आ" में जश्न की धुन के साथ शादी की घंटियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

जहाँ एक तरफ़ कैटरीना कैफ़ के साथ 'चाशनी' एक रोमांटिक मेलोडी साबित हुआ है, वही 'ज़िंदा' सीज़न का मार्चिंग एंथम बन गया है और 'तुर्पेया' ने अपनी धुन के साथ देश को झंझोड़ कर रख दिया है।

फ़िल्म का प्रत्येक गीत एक अलग यात्रा दर्शाता है और एल्बम के दिल छू लेने वाले गीत 'भारत' को हिट बनाता है।
 
फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे।

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म "भारत" का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है।

यह पीरियड ड्रामा अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख