मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan
Written By

सलमान खान ने इस लड़की के साथ मनाया वैलेंटाइन डे

सलमान खान
वैलेंटाइन डे बीत गया, लेकिन सलमान खान इस दिन को लेकर अभी भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जो 14 फरवरी को लिया गया था। इस फोटो में एक अनजान लड़की सलमान के साथ नजर आ रही है। यह लड़की सलमान को चूम रही है और सल्लू मियां बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 
लोग पता लगाने में सिर खपा रहे हैं कि यह लड़की है कौन जिसको लेकर सलमान इतने उदार हैं। यहां तक की वैलेंटाइन डे पर भी इसके साथ नजर आ रहे हैं। 
दरअसल यह सलमान की एक फैन है जो बजरंगी भाईजान के सेट पर सलमान से मिलने आई थी। सजी-धजी इस फैन को देख सलमान पसीज गए और अपने साथ फोटो खिंचाने की इजाजत दे दी। इस फैन ने सलमान की इजाजत की कुछ ज्यादा ही छूट ले ली।