Daily Horoscope
✕

सलमान खान ने की सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' की तारीफ, बोले- इसे कहते हैं दबंग

Updated: रविवार, 28 जून 2020 (14:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय बाद वेब सीरीज 'आर्या' से अभिनय की दुनिया में वापसी की है। सुष्मिता की यह सीरीज लोगों को बहुत पसंद आ रही है और सभी जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब सुष्मिता के दोस्त सलमान खान ने भी इस वेब सीरीज की सरहाना की है।

 
सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुष्मिता के डायलॉग सुनाते हुए कुछ खास झलक भी दिखाई गई हैं। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं, भरोसा वही तोड़ते हैं जिन पर भरोसा किया जाता है। आपको सुष्मिता का ये डायलॉग कैसा लगास और ऐसे ही और डायलॉग सुनना चाहते हैं तो स्वागत तो करो आर्या का। और इसे कहते हैं दबंग।
 
उन्होंने कहा, सुष्मिता के कमबैक का फैसला सही और बहुत सही ही हो सकता है। आर्या देखने के बाद मेरे पास भी सुष्मिता के लिए एक डायलॉग है। एक बार जो मैंने पहला एपिसोड देख लिया। उसके बाद सारे एपिसोड देखे बिना मैं नहीं रुकता। आप देखें आर्या डिज्नी हॉटस्टार पर।
 
वीडियो को पोस्ट करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'स्वागत तो करो आर्या का। क्या शानदार कमबैक है और क्या बढ़िया शो है। बधाई हो सुष्मिता और ढेर सारा प्यार।

 
वहीं सलमान के इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'मैं इनमें एक और पसंदीदा डायलॉग जोड़ना चाहती हूं- हाय मेरा बच्चा। शुक्रिया सलमान खान आपके प्यार और सराहना के लिए। ये हमारी टीम आर्या के लिए दुनिया है। आई लव यू'।
 
बता दें कि सलमान और सुष्मिता काफी करीबी दोस्त रह चुके हैं। दोनों नें सिर्फ तुम, बीवी नं 1, तुमको भुला ना पाएंगे और मैंने प्यार क्यों किया में साथ काम किया है।
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख