kalsarpa dosh calculator
✕

रेस 3 के क्लाइमैक्स के बारे में खास बात

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (15:28 IST)
सलमान खान की फिल्म रेस 3 का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। इसमें सलमान ने अपने हिसाब से स्टारकास्ट रखी है। इस फिल्म में सलमान के खास बॉबी देओल भी वापसी कर रहे हैं। इसके लिए बॉबी ने बहुत मेहनत की है।  
सलमान फिल्म में सिकंदर की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बॉबी उनके खिलाफ किरदार निभाते नज़र आएंगे। दोनों ही जैकलीन फर्नांडीज के साथ रोमांस करेंगे। इसे ट्रेलर में भी दर्शाया गया है। खबर के मुताबिक फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं और रेस फ्रैंचाइसी की इस फिल्म को भी दर्शक बहुत पसंद करेंगे। इसका कुछ नमूना हमें ट्रेलर में देखने को मिल गया। 
 
खबर के मुताबिक फिल्म में ट्रेलर से भी ज्यादा एक्शन सीक्वेंस हैं और इसका लेवल फिल्म के क्लाइमैक्स तक आते काफी हद तक बढ़ जाएगा। फिल्म के क्लाइमैक्स को बेहतरीन तैयारी के साथ शूट किया गया है। पहले तो यह भी बताया गया था कि फिल्म के दो क्लाइमैक्स शूट किए गए हैं। इसकी शूट पांच दिन में हो गई थी और इसके लिए करीब तीन यूनिट्स लगाई गई थी। 
 
क्लाइमैक्स को शानदार बनाने के लिए एक्शन कोरियोग्राफर टॉम स्ट्रूथर्स और गुदा अरासु ने कोई कसर नहीं छोड़ी। क्लाइमैक्स के कुछ आखिरी मिनट बेहतरीन और शानदार होने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, साकिब  सलीम लीड रोल में हैं। लेकिन सभी की नज़र होगी सलमान खान और बॉबी देओल पर। 
 
निर्देशक रेमो डिसूजा ने यह दावा किया है कि वे जो भी ईफेक्ट्स चाहते थे उन्होंने सेट पर सभी कुछ बनाने की कोशिश की है। इसके क्लाइमैक्स के लिए खुद रेमो भी काफी उत्साहित हैं। सलमान खान की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 15 जून को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को कर दिया परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख