Daily Horoscope
✕

सालों बाद एक फ्रेम में नजर आए सलमान खान और ऐश्वर्या राय, फैंस हुए खुश

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (14:51 IST)
'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंट' का शुभारंम हाल ही में मुंबई में हुआ हैं। तीन दिन तक चले 'एनएमएसीसी' लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की। इसके अलावा कई हॉलीवुड सेलेब्स भी इस इवेंट में शामिल हुई। एनएमएसीसी लॉन्च इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस लॉन्च इवेंट से एक तस्वीर टॉक ऑफ द टाउन बन गई है। 

 
दरअसल, वायरल हो रही इस तस्वीर में 24 साल बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान, शाहरुख खान नीता अंबानी, टिम हॉलैंड और जेंडाया एक फ्रेम में पोज देते दिख रहे हैं। वहीं इस तस्वीर के एक कोने में ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। 
 
हालांकि ऐश्वर्या राय तस्वीर में अपोजिट साइड में देख रही हैं। ऐश्वर्या का चेहरा उनके बालों से कवर है लेकिन आराध्या का चेहरा तस्वीर में साफ दिख रहा है। सलमान और ऐश्वर्या को भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वे सालों बाद एक फ्रेम में साथ क्लिक हो गए हैं। 
 
सलमाान और ऐश्वर्या के फैंस सालों बाद दोनों को एक फ्रेम मे देखकर खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान-ऐश्वर्या एक फ्रेम में।' 
 
बता दें कि एक समय सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की खबरें इंडस्ट्री में छाई रहती थी। बताया जाता है कि 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के दौरान सलमान और ऐश्वर्या के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े हुए भी थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख