Hanuman Chalisa
✕

सलमान की दबंगाई, अभिषेक की फिल्म अटकाई!

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (14:58 IST)
सलमान खान और अभिषेक बच्चन आमने-सामने आने से बचते हैं। वजह हैं ऐश्वर्या राय। कभी ऐश्वर्या के सलमान प्रेमी हुआ करते थे। अभिषेक पति हैं। फालतू का बखेड़ा न हो इसलिए वे दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन हाल ही में सलमान खान के कारण अभिषेक बच्चन की फिल्म अटक गई है। 
 
अभिषेक ने अपने खत्म करियर में फिर से जान फूंकने के लिए चार फिल्में साइन की हैं, जिनमें से एक 'लेफ्टी' भी है। इसमें अभिषेक बाएं हाथ से काम करने वाले किरदार को निभाएंगे जो दुनिया को सभी मुसीबतों से बचाता है। इसे प्रभु देवा बनाने वाले हैं। 
 
'लेफ्टी' की शूटिंग इस वर्ष जनवरी से शुरू हो जानी थी, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इसी बीच प्रभु देवा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' भी साइन कर ली। उन्होंने इस फिल्म पर काम शुरू कर दिया है और अगले वर्ष के मध्य तक दबंग 3 में व्यस्त रहेंगे। 
 
इस वजह से अभिषेक बच्चन की फिल्म आगे बढ़ जाएगी। भला प्रभु सलमान की फिल्म को छोड़ अभिषेक की फिल्म को महत्व तो देने से रहे। लिहाजा सलमान के कारण अभिषेक की फिल्म अटक गई।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख