sundarkand
✕

सूरज पंचोली के हाथ से एक फिल्म निकली

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (14:35 IST)
2015 में आई फिल्म 'हीरो' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले सूरज पंचोली अपनी आगे आने वाली फिल्मों की तैयारी में लगे हुए हैं। खबर थी कि कुमार मंगत की रोमांटिक फिल्म, जिसका नाम अभी तक हाफिज़ बताया जा रहा है, में सूरज पंचोली काम करने वाले हैं,  लेकिन कुछ कारणों से वे इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल चुके हैं। 
 
इसका कारण फिल्म के लेट शेड्युल और डेट्स समस्या को बताया जा रहा है। कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग मोरोक्को में जुलाई में शुरु होना थी, जिसके लिए सूरज ने इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स जुलाई से 78 दिन की दे रखी थी। पर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम अभी काफी बाकी है और साथ ही लोकेशन की अनुमति भी नहीं मिली, जिसकी वजह से फिल्म के मेकर्स शूटिंग के डेट्स सितम्बर-अक्टूबर की रखना चाह रहे हैं। यह समय सूरज ने पहले ही प्रभु देवा की एक्शन फिल्म को दे रखा है। 
 
दोनों फिल्मों में एक साथ काम करना भी मुश्किल था क्योंकि दोनों फिल्मों में सूरज के किरदार अलग-अलग बॉडी शेप में हैं।  हाफिज़ के लिए तो उन्हें 10 किलो वज़न भी कम करना था, इसलिए उन्हें फिल्म से अलग ही होना पडा। वैसे अभी तक इस बारे में कुमार मंगत या सूरज पंचोली ने कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है।  

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख