suvichar
✕

रितिक रोशन के बाद 'विक्रम वेधा' से सामने आया सैफ अली खान का फर्स्ट लुक

Updated: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (11:17 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और सैफ अली खान जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के रीमेक में साथ नजर आने वाले हैं। बीते दिनों फिल्म से रितिक रोशन का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब मेकर्स ने सैफ अली खान का लुक भी रिलीज कर दिया है। 

 
इस फिल्म में सैफ अली खान विक्रम का किरदार निभा रहे हैं। रितिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सैफ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। पोस्टर में सैफ अली खान जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए काफी डैशिंग लग रहे हैं।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए रितिक ने लिखा, 'विक्रम' एक बेहतरीन अभिनेता और एक सहकर्मी के साथ काम करना, जिसकी मैंने वर्षों से प्रशंसा की है, एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। इंतजार नहीं कर सकता। 
 
इस फिल्म में रितिक रोशन विलेन बने हैं जबकि सैफ अली खान हीरो होंगे। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम किरदार में हैं।
 
फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है। साउथ की ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'विक्रम वेधा' में आर माधवन और विजय सेतुपती ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के हिन्दी रीमेक को पुष्कर और गायत्री निर्देशित करने वाले हैं जिन्होंने ओरिजनल फिल्म को भी निर्देशित किया था।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख