Hanuman Chalisa
✕

सैफ अली खान को ‘ओमकारा’ में न्यूड सीन को इनकार करने का मलाल, बोले- ‘मैं कर लेता तो...’

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (14:26 IST)
विशाल भारद्वाज की साल 2006 की सुपरहिट फिल्म ‘ओमकारा’ सैफ अली खान के करियर के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट था। फिल्म में सैफ ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। सैफ ने हाल ही में खुलासा किया कि डायरेक्टर विशाल भारद्वाज फिल्म में उनपर एक न्यूड सीन फिल्माना चाहते थे, जिसे उन्होंने इनकार कर दिया था। हालांकि, सैफ को अब वह न्यूड सीन न करने का पछतावा है।



नेहा धूपिया के टॉक शो में बातचीत करते हुए सैफ ने बताया कि ‘ओमकारा’ के एक सीन के ‍लिए विशाल ने उन्हें एक न्यूड सीन करने के लिए कहा। इस सीन में कैमरे पर उनका सिर्फ बैक नजर आने वाला था।



सैफ वह सीन करने के लिए तैयार तो हुए लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि डायरेक्टर विशाल खुद भी न्यूड होकर ही शूट करें। हालांकि, विशाल इस शर्त पर राजी नहीं हुए और वह सीन कभी शूट नहीं हुआ।



सैफ ने आगे कहा कि जब जॉन ने कैमरे पर अपना हाफ बट दिखाया, तो उन्हें लगा कि उन्हें वह सीन कर लेना चाहिए था। फिर वह ऑनस्क्रीन अपना बट दिखाने वाले बॉलीवुड के पहले एक्टर होते।
 

बता दें, सैफ पिछली बार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ में नजर आए थे। अब वह अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।

Show comments

King Poster: खून से सना चेहरा, होंठों में गुलाब और खतरनाक अंदाज... शाहरुख खान बोले- 'कातिल नहीं, आशिक हूं'

बॉक्स ऑफिस रामायण का मुकाबला करने उतरेगी अक्षय कुमार की ये फिल्म

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का डंका, एडवांस बुकिंग में बिकीं सवा दो लाख से ज्यादा टिकटें

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख