biodatamaker
✕

'तांडव' में अपने किरदार के लिए सैफ अली खान को सीखनी पड़ी संस्कृत

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (18:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान जल्द ही वेब सीरीज तांडव में नजर आने वाले हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब सभी को सीरीज का इंतजार है। यह सीरीज 15 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित तांडव में सैफ कई पहलूओं वाले और पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे।

 
सैफ ने तांडव के किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। हाल ही में, सैफ ने इस शो में अपने किरदार से जुड़े कम ज्ञात तथ्यों के बारे में बताया और यह भी कि एक दिलचस्प परफॉर्मेंस देने में उन्होंने किन चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने शो के बारे में खास बातचीत की।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
सैफ अली खान ने कहा, अपने किरदार की तैयारी करते हुए मैं कई चीजों से प्रभावित हुआ। मैं एक राजनेता का किरदार निभा रहा हूं, जो सार्वजनिक जगहों पर बहुत बोलता है और मुझे समर के किरदार के लिए संस्कृतनिष्ठ हिन्दी के कई भाषणों की तैयारी करनी पड़ी। मजे की बात यह थी कि मुझे संस्कृत बोलना सचमुच अच्छा लगा। शूटिंग का कोई दिन बहुत भारी लगता था और कोई हल्का। इस शो में मुझे हर दिन संस्कृत में लगभग चार भाषण देने होते थे। तो इस रोल को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने कई भारी भरकम लाइनें सीखीं।
 
इस शो में ग्रे शेड वाला किरदार निभाने के बारे में सैफ ने कहा, मैंने इससे पहले भी ग्रे शेड वाले बहुत किरदार किए हैं और ऐसा करने में मुझे बहुत मजा आया है। बिलकुल शरीफ आदमी का किरदार निभाने की तुलना में मुझे यह ज्यादा रोचक और प्रयोगात्मक लगता है।
 
उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि मैं समर का किरदार अदा कर पाया, जो असुरक्षित, भयंकर, सत्तावादी और दयालु है। यह अपनी एनर्जी के एक अलग हिस्से की चैनलिंग करने जैसा था। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता है कि एक राजनेता का किरदार निभाने में कोई जोखिम है। तांडव कोई डॉक्युमेंट्री नहीं है, यह एक फिक्शन है।
 
तांडव में सैफ अली खान के साथ सुनील ग्रोवर, डीनो मोरिया, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, अनूप सोनी, कृतिका कामरा, संध्या मृदुल और सारा जेन डियास भी हैं। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और गौरव सोलंकी ने इसे लिखा है।
 

Show comments

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 17 करोड़ पार

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख