Hanuman Chalisa
✕

सैफ अली खान के हाल बेहाल, बिक नहीं रही है तैयार फिल्म!

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (12:20 IST)
सैफ अली खान के सितारे की चमक बिलकुल खत्म हो गई है। उनकी पिछली फिल्म 'शेफ' बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह फ्लॉप रही कि देश के कई सिनेमाघरों में एक सप्ताह भी पूरा नहीं कर पाई। इसके पहले भी उनकी कई फिल्में असफल रही हैं और माना जा रहा है कि सैफ के करियर में बतौर हीरो अब कुछ खास नहीं रह गया है। 
 
शायद इसी कारण सैफ की तैयार पड़ी फिल्म 'कालाकांडी' को खरीददार नहीं मिल रहे हैं। फिल्म के निर्माता ने इस फिल्म के बिकने और सफल होने की उम्मीद छोड़ दी है। 
 
 
इसी बीच खबर मिली है कि फिल्म के निर्माता नेटफ्लिक्स इंडिया से बात कर रहे हैं और संभव है कि नेटफ्लिक्स को यह फिल्म थिएटर में प्रदर्शित किए बिना ही बेच दी जाए। दोनों के बीच बातचीत का दौर जारी है। 
 
इस खबर से फिल्म के निर्देशक अक्षत शर्मा और सैफ खान परेशान हैं। दोनों चाहते हैं कि फिल्म को थिएटर में रिलीज की जाए क्योंकि उनके मुताबिक फिल्म अच्छी बनी है, लेकिन निर्माता तो अपने पैसे निकालने के मूड में हैं। जहां से जितना मिल जाए पाकर वह लागत निकालने की फिराक में हैं। 

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख