Hanuman Chalisa

सैफ अली खान को सता रहा है यह डर

Updated: सोमवार, 25 दिसंबर 2017 (12:39 IST)
जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि एक वक्त था जब किसी फिल्म को सफल बनाने में संगीत की अहम भूमिका होती थी लेकिन अब इस फॉर्मूला के कारगर साबित होने को लेकर वह थोड़े आशंकित हैं। 47 वर्षीय अभिनेता ने हम तुम, सलाम नमस्ते और कॉकटेल जैसी कई संगीत प्रधान हिट फिल्में दी हैं।

सैफ ने कहा कि बॉलीवुड में प्रयोग का दौर चल रहा है और कहीं न कहीं इसने गीत एवं नृत्य के प्रचलन को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि अगर गाने हिट हो जाते थे तो फिल्मों को शानदार शुरुआत मिलती थी। जैसे-जैसे हम उन्नति कर रहे हैं या बदल रहे हैं वैसे-वैसे फिल्मों से गाने कम होते जा रहे हैं। मैं नहीं जानता कि यह अच्छी बात है या नहीं। सैफ ने कहा कि भारत के बाहरी एवं ग्रामीण इलाकों और सफर के दौरान कैब में लोग काफी हिन्दी गाने सुनते हैं।

मैं नहीं जानता कि कहीं हम यह संस्कृति खो न दें। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म कालाकांडी के गीत स्वैगपुर का चौधरी के लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह शानदार गाना है। जब हम कोई फिल्म बनाते हैं तो इसके प्रचार के लिए हमें संगीत की जरूरत होती है जो इसे और रोचक बनाती है। अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। 

Show comments

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख