suvichar
✕

सड़क 2 पर काम शुरू, स्टार कास्ट और रिलीज डेट हुई फाइनल

Updated: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (13:40 IST)
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल 'सड़क 2' के नाम से बनाया जा रहा है जिस पर काम शुरू हो चुका है। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट महेश भट्ट के जन्मदिन (20 सितम्बर) को हो सकता है। 
 
सड़क 2 को लेकर पिछले दिनों संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट ने महेश भट्ट के खार (मुंबई) स्थित ऑफिस में मुलाकात की। सभी एक घंटे तक साथ रहे। सभी ने स्क्रिप्ट को लेकर डिस्कशन किया। 

ALSO READ: शाहिद-श्रद्धा की 'बत्ती गुल मीटर चालू' का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट यंग कपल के रूप में नजर आएंगे। यह आलिया की अपने डैड महेश भट्ट के बैनर के साथ पहली फिल्म होगी। 
 
संजय दत्त इस फिल्म में रवि के रोल में ही नजर आएंगे जो उन्होंने 'सड़क' में अदा किया था। रवि एक टैक्सी ड्राइवर था जो उस लड़की को दिल दे बैठता है जिसे जोर-जबरदस्ती से वेश्यावृत्ति में ढकेल दिया जाता है। वह उसे आजाद करने के लिए लड़ता है। 
सड़क 2 में रवि की ही कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट भी फिक्स हो गई है। इसे 15 नवम्बर 2019 को रिलीज किया जाएगा। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख