Hanuman Chalisa
✕

अंतरिक्ष में पूरी हुई पहली फिल्म की शूटिंग, रूस की एक्ट्रेस और निर्देशक को लेकर धरती पर लौटा अंतरिक्ष यान

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (18:05 IST)
अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। एक अंतरिक्ष यात्री ओलेग नोवित्स्की, रूसी फिल्म अभिनेत्री यूलिया पेरेसिल्ड और फिल्म निर्माता क्लिम शिपेंको को लेकर सोयुज अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी पर पहुंचा।

 
फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू ने 12 दिन स्पेस में बिताए। यह अंतरिक्ष में पहली फिल्म की शूटिंग है जिसकी कहानी के कुछ हिस्सों को आईएसएस में फिल्माया गया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ।
 
अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देश शिपेंको 'चैलेंज' नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्टूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे और 12 दिन तक वहां रहे। इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रही पेरेसिल्ड को एक क्रू सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष केंद्र जाना पड़ता है। जिसे अंतरिक्ष की कक्षा में ही तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। 
 
अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से अधिक का समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है। इस अंतरिक्ष यान के कजाखस्तान में उतरने की उम्मीद है। 
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख