Daily Horoscope
✕

RRR के जूनियर एनटीआर ने कहा बॉलीवुड में भंसाली पसंद पर इस डायरेक्टर की करना चाहूंगा फिल्म

Updated: गुरुवार, 31 मार्च 2022 (13:47 IST)
जूनियर एनटीआर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद अपने पसंदीदा निर्देशक के नाम से उठाया पर्दा और कहा- 'मुझे राजकुमार हिरानी सर की फिल्में पसंद हैं। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने राजकुमार हिरानी के साथ हिंदी फिल्म में काम करने की इच्छा जताई। हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया मैग्नम ओपस RRR बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में फिल्म के मेन एक्टर जूनियर एनटीआर ने मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ फ्यूचर में काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है। 
 
जूनियर एनटीआर अपने आप में एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर फिल्म निर्माता उत्सुक रहता है। हालांकि जूनियर एनटीआर खुद बॉलीवुड के काफी बड़े फैन मालूम होते हैं क्योंकि हाल ही में एक लीडिंग फिल्म पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने यह कहते हुए साझा किया कि, "मैं एक प्रॉपर हिंदी फिल्म में काम करना पसंद करूंगा। भाषाएं अलग हैं लेकिन कोर इमोशन्स और ड्रामा कभी नहीं बदलते।"
जब पसंदीदा निर्देशकों के बारे में पूछा गया, तब उसके जवाब में RRR अभिनेता ने कहा, "बहुत सारे हैं, लेकिन मुझे राजकुमार हिरानी सर की फिल्में पसंद हैं। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं जो हमें आईने के सामने रखती हैं। मुझे संजय लीला बंसाली की फिल्में भी पसंद हैं। उनमे मजबूत किरदार होते हैं। जिस तरह से वह फिल्में बनाते हैं, वह बहुत शानदार, बड़े कैनवास की फिल्में होती हैं। मुझे उनकी फिल्में भी पसंद हैं।"
 
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित निर्देशक हैं, जिन्हें कुछ सबसे ऐतिहासिक फिल्मों जैसे मुन्ना भाई एमबीबीएस और सीक्वल, 3 इडियट्स, संजू, पीके आदि जैसी फिल्मों को बनाया है।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख