Daily Horoscope
✕

'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक आया सामने, कोमाराम भीम के किरदार में आएंगे नजर

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (17:49 IST)
बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही फिल्म से जूनियर एनटीआर का पहला लुक जारी करेंगे।

 
अब, आरआरआर से जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज कर दिया है जो बेहद इंटेंस और दमदार नज़र आ रहा है। इस फिल्म में अभिनेता भीम की भूमिका निभा रहे हैं।
 
 
यूट्यूब पर इस क्लिप ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर का धांसू अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है।
 
इससे पहले, मेकर्स ने फिल्म से राम चरण का फर्स्ट लुक जारी किया था जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब फिल्म मेकर्स तेजी के साथ अपने काम में जुट गए हैं। ऐसे में फर्स्ट लुक और कुछ झलकियां भी सामने आने लगी हैं।
 
फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।
 
फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ के लिए तैयार है। आरआरआर एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है।
 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख