Daily Horoscope
✕

रितिक रोशन ने 'कृष 4' के लिए कसी कमर, जादू की वापसी का दिया हिंट!

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (16:25 IST)
ऐसा लग रहा है कि रितिक रोशन और उनकी सफल सुपर हीरो फ्रेंचाइजी कृष के निर्माताओं ने फिल्म की चौथी किस्त बनाने का अपना मन बना लिया है। इस सुपर सफल फ्रेंचाइजी का सफर फिल्म 'कोई मिल गया' से शुरू हुआ था जिसमें एक मनुष्य और एक एलियन के बीच की खूबसूरत दोस्ती को दर्शाया गया था।

 
रितिक रोशन ने अपने सभी प्रशंसकों को उस वक़्त आश्चर्यचकित कर दिया जब उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक ट्वीट का जवाब देकर इस आइडिया का हिंट दिया। हाल ही में बैंगलोर में एक बहुत ही अप्राकृतिक आवाज सुनी गई थी, जिस पर एक ट्विटर यूजर ने रितिक से पूछा कि क्या उन्होंने गलती से फिर से एलियंस को पृथ्वी पर बुला लिया है?

ALSO READ: अजय देवगन की फिल्म ‘भुज..’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज
 
रितिक के इस सवाल का बड़ा ही मज़ेदार जवाब दिया, जिसे सुनकर उनके प्रशंसक आर्श्यचकित हो गए कि क्या जादू का प्रिय किरदार उनके जीवन में वापस आने के लिए तैयार है। अभिनेता ने कहा, ऐWasn’t a mistake. It’s time'
 
इस ट्वीट के बाद, जादू के किरदार को अगली किस्त के साथ फिल्म में वापस लाने के बारे में कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस पर अभी तक रितिक या निर्माताओं में से कोई भी प्रत्यक्ष पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन अभिनेता के शब्द काफ़ी कुछ बयां कर रहे हैं। 
 
अपने इस ट्वीट के बाद, अभिनेता ने उसी अटकल पर एक टैब्लॉइड के साथ एक और गुप्त संदेश साझा किया, जिसने कुछ भी पुष्टि करने के बजाय इन अटकलों को अधिक हवा दे दी है। अभिनेता लिखते है, Yes, the world can do with some jaadu now.
 
जादू, एक दशक से अधिक समय से हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक है। यह किरदार इतना प्यारा है कि इसे बच्चों से ले कर नौजवान और बड़े बुजुर्गों तक, सभी द्वारा बेहद पसंद किया गया है। अगर यह खबर सच है, तो यह 'कोई मिल गया' और कृष के सभी प्रशंसकों के लिए एक बड़ी ट्रीट होगी।
 
रितिक रोशन अभिनीत 'कृष' फ्रेंचाइजी हमेशा से ही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सफल सुपरहीरो फिल्म है। जादू की वापसी की आधी पक्की खबर के साथ, अब प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है।
 

Show comments

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख