kundali milan
✕

रोहित शेट्टी की रिक्वेस्ट पर सलमान खान ने बदली थी 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' की रिलीज डेट!

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (17:08 IST)
महाराष्ट्र में कोरोना लॉकडाउन खत्म होने के बाद सिनेमाघर दोबारा खुल चुके हैं। इसी के साथ कई फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने के बाद सबसे पहले रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट का ऐलान किया था।
 
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' इस साल दिवाली के अगले दिन यानि 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।  दिवाली के मौके पर कई मेकर्स भी अपनी फिल्में रिलीज करना चाहते थे मगर बाजी रोहित शेट्टी ने मारी है। वहीं कोई भी बड़ी फिल्म का 'सूर्यवंशी' से क्लैश नहीं होगा।
 
खबरों के अनुसार सलमान खान भी अपनी फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' दिवाली के मौके पर रिलीज करने वाले थे। लेकिन इससे पहले रोहित ने 'सूर्यवंशी' को दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने सलमान खान से मुलाकात करके अनुरोध किया था कि दिवाली के मौके पर वह अपनी फिल्म रिलीज न करें। रोहित शेट्टी ने कहा कि 'सूर्यवंशी' के लिए यह सही होगा कि उससे किसी बड़ी फिल्म का क्लैश न हो। 
 
सलमान खान इस बात के लिए राजी हो गए क्योंकि वह भी अपनी फिल्म 'अंतिम' का किसी बड़ी फिल्म से क्लैश नहीं चाहते थे। अब सलमान की यह फिल्म 26 नवंबर को रिलीज होगी। 
 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख