ramcharitmanas
✕

रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में इस बार नजर आएंगे ये सेलिब्रिटीज़

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (16:08 IST)
'गोलमाल अगेन' की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी जल्द ही जून में अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग शुरू कर देंगे। साथ ही वे एक्शन-एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को भी होस्ट करने वाले हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन जुलाई से अर्जेंटीना में शूट होगा। 
 
रोहित शेट्टी इसका नया सीज़न होस्ट करेंगे। इतना ही नहीं, निर्माताओं को अपने शो के पहले दो पार्टिसिपेंट्स भी मिल गए हैं। खबर के मुताबिक इसमें एक्ट्रेस शमिता शेट्टी हैं। यह बिग बॉस और झलक दिखला जा के बाद उनका तीसरा रियलिटी शो होगा। इनके अलावा पूर्व क्रिकेट प्लेयर एस श्रीसंत भी इस शो में होंगे। वे आखिरी बार अक्सर 2 में नज़र आए थे। 
 
यह एक्शन-एडवेंचर शो 'खतरों के खिलाड़ी' हॉलीवुड शो इंडियन फियर फैक्टर से लिया गया है। यह इसका नौंवा सीज़न होगा। इन दोनों पार्टिसिपेंट्स के अलावा एक्ट्रेस देवलीना भट्टाचार्या, करण पटेल, मंदाना करीमी, करन टेकर, कविता कौशिक, अर्शी खान, प्रिंस नरूला का नाम भी सामने आ रहा है। 
 
फिलहाल रोहित शेट्टी 'सिम्बा' की तैयारी कर रहे हैं। शूटिंग जून में शुरू होना है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान लीड हैं। विलेन के तौर पर फिल्म में सोनू सूद भी दिखाई देंगे। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होना है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख