biodatamaker
✕

संजय दत्त के साथ खराब नहीं हैं बेटी त्रिशाला के रिश्ते, सोशल मीडिया पर दी सफाई

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (17:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त लाइम लाइट से दूर रहती हैं। त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशाला दत्ता सिर्फ सात साल की थीं जब उनकी मां रिचा शर्मा का निधन हो गया था। अपनी मां के निधन के बाद से त्रिशाला नाना और नानी के साथ अमेरिका में रह रही हैं।


पिछले दिनों ये खबरें आईं थीं कि त्रिशाला और उनके पिता संजय दत्त के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, जिनका त्रिशाला ने हाल ही में जवाब दिया। त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर सवाल और जवाब के सेशन में उन्होंने सभी अफवाहों से पर्दा हटा दिया।
 
एक इंस्टाग्राम यूजर ने त्रिशाला से पूछा, अफवाहें हैं कि आपके और संजय दत्त के बीच रिश्तें मधुर नहीं हैं। कृपया इसे साफ करें। इसके जवाब में त्रिशाला ने एक बूमरेंग वीडियो शेयर किया जिसमें संजय दत्त उनके गाल पर किस कर रहे हैं।
 
त्रिशाला ने लिखा, कृपया इस प्रकार की खबरों पर विश्वास नहीं करें। मुझे नहीं पता कहां और कौन ये अफवाहें फैलाता है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
 
ALSO READ: मौनी रॉय के गुरु बने राजकुमार राव, 'मेड इन चाइना' के लिए दी एक्टिंग की क्लास
 
संजय दत्त ने साल 1987 में ऋचा से शादी की थी लेकिन इसके बाद 1996 में ब्रेन ट्यूमर के चलते उनका निधन हो गया। ऋचा के निधन के बाद साल 1998 में संजय दत्त ने रिया पिल्लै से शादी कर ली लेकिन उनकी यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया। 
 
इसके बाद संजय ने मान्यता दत्त से गोवा में शादी की। 2010 में संजय और मान्यता जुड़वां बच्चों बेटी इकरा और बेटे शहरान के पेरेंट्स बने।

Show comments

Bigg Boss 20: 24 घंटे में ही बेघर हुए 'मिट्ठू डॉन', गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद नकुल धुल का पत्ता साफ!

‘गांधारी’ की ग्लोबल सफलता से गदगद तापसी पन्नू, बताया क्यों खुद को मानती हैं बॉलीवुड का ‘डार्क हॉर्स’

'कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है', आनंद एल राय की 'नखरेवाली' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस दिन ‍रिलीज होगी फिल्म

एमराल्ड ग्रीन साड़ी में सनी लियोनी ने ढाया कहर, विंटेज लुक देख फैंस हुए दीवाने

गुलशन देवैया ने किया रणबीर कपूर की 'रामायण' का सपोर्ट, बोले- भारतीय सिनेमा को ग्लोबल पहचान मिलना शानदार पहल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख