1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rishab shetty starrer kantara chapter 1 shooting wrap soon film release in 2025 summer

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

Rishab Shetty
Kantara Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा' की शानदार सफलता के बाद दर्शक अब 'कांतारा चैप्टर 1' के लिए बेहद उत्साहित हैं। साल 2022 में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में एक्टिंग के अलावा निर्देशन और स्क्रिप्ट की जिम्मेदारी भी ऋषभ ने ही संभाली थी।
 
वहीं क्अब इसका दूसरा पार्ट सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल होने वाला है। ऐसे में प्रीक्वल के बढ़ते क्रेज के बीच, फैंस के लिए एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। 'कांतारा : चैप्टर 1' की शूटिंग 2023 में शुरू हुई थी। जिसका प्रोडक्शन अब पूरा हो चुका है और फिल्म 2025 की गर्मियों में रिलीज होने वाली है।
 
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की इनडोर शूटिंग बची है, जिसमें करीब 15 से 20 दिन का काम बाकी है। फिल्म जल्द ही पूरी हो जाएगी, हालांकि, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है। 'कांतारा चैप्टर 1', कांतारा से कहीं ज़्यादा बड़ी है, जिसमें कहानी में प्रीक्वल और पौराणिक तत्व शामिल किए गए हैं।
 
रिपोर्ट के आखिर में कहा गया है, यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसमें इंप्रेस करने वाले विजुअल्स हैं और मेकर्स VFX को बेहतर बनाने में बहुत समय लगा रहे हैं। जबकि ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। टीम पोस्ट-प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स में किसी तरह की कमी नहीं कर रही है।
 
'कांतारा चैप्टर 1' को 2025 की गर्मियों में रिलीज़ किया जाना है, और फिल्म की एसेट्स को अक्टूबर 2024 में रिलीज़ करना शुरू कर दिया जाएगा। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज