suvichar
✕

शकीला की बायोपिक के लिए रिचा सीख रहीं बैली डांस

Updated: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (12:39 IST)
एक्ट्रेस रिचा चड्ढा फिल्मों में अपने रोल को लेकर कोई समझौता नहीं करतीं। चाहे वे भोली पंजाबन जैसा रोल निभाए या गैंग्स ऑफ वासेपुर में मां का। उनका एक्टिंग और किरदार को निभाने का तरीका बेहद ही अलग है। वे जल्द ही एक और फिल्म में आने वाली हैं जो कि शकीला की बायोपिक होगी। इसके लिए इस बार रिचा फैंस को एक नया रूप दिखाने जा रही हैं। 
 
शकीला की बायोपिक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म इंद्रजीत निर्देशित कर रहे हैं। शकीला साउथ की एडल्ट स्टार हैं जिन पर बायोपिक बन रही है और इसमें शकीला का किरदार खुद रिचा निभा रही हैं। कुछ समय पहले रिचा का इस फिल्म से पहला लुक भी जारी हुआ था जिसमें वे व्हाइट और गोल्डन साड़ी में नज़र आ रही हैं। इसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 
 
खबर है कि रिचा अब शकीला के किरदार के लिए बैली डांसिंग भी सीख रही हैं। दरअसल फिल्म के लिए एक स्पेशल डांस भी होने वाला है। इसी के लिए रिचा बैली डांसिंग सीख रही हैं। 
 
बॉलीवुड में बहुत ही कम एक्ट्रेसेस हैं जो बैली डांसिंग जानती हैं और बड़े परदे पर दर्शा पाती हैं। रिचा अब उन्हीं एक्ट्रेसेस में शामिल होने जा रही हैं। वे लगातार 3 हफ्तों से बैली डांस ट्रेनर शैना से सीख रही हैं और अभी भी उनकी ट्रेनिंग बाकी है। 
 
इस बारे में रिचा का कहना है कि जिस गाने के लिए मैं बैली डांस सीख रही हूं वह फिल्म के लिए प्रमोशनल गाना होगा। मुझे हमेशा से ही नए डांस फॉर्म्स सीखने में मज़ा आता था और बैली डांस ना सिर्फ आकर्षक और सुंदर है बल्कि सीखने के मुश्किल भी है। शैना से सीखना मेरे लिए गर्व की बात है। अब देखते हैं रिचा अपनी बैली डांसिंग से फैंस को कितना नचा पाएंगी। 

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख