Daily Horoscope
✕

बर्थडे के दिन इस वजह से ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती

Updated: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (14:45 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती 1 जुलाई को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। वहीं बर्थडे के दिन भी रिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। 

 
दरअसल जन्मदिन के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर एक नेक पहल करने की कोशिश की। लेकिन सुशांत के फैंस को यह बात रास नहीं आई और एक बार फिर रिया को जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया। 
 
इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने फैंस से एक बीमार बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में रिया ने उस बच्चे के नाम के साथ-साथ बीमारी के बारे में भी जानकारी दी और बताया है कि उस बच्चे के लिए एक खास दवाई चाहिए जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। 
 
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर डोनेशन लिंक शेयर कर लोगों से मदद करने की गुजारिश की। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपनी तरफ से उस बीमार बच्चे की मदद कर चुकी हैं।
 
वीडियो में रिया कह रही हैं, इस बच्चे के लिए एक खास दवाई चाहिए जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। मैं जानती हूं कि ये रकम बहुत बड़ी है, लेकिन अगर हम मिलकर डोनेट करे तो शायद जानिश की जान बच सकती है। 
 
रिया चक्रवर्ती की ये नेक पहल कुछ लोगों को रास नहीं और वे एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। किसी ने उन्हें सिंपेथी क्वीन बताया तो किसी ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि बच्ची का सपोर्ट लेकर रिया अच्छा बनना चाह रही हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती ने 2013 में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रिया चक्रवर्ती अब फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर जैसे स्टार्स हैं।
 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख