Hanuman Chalisa
✕

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को कहा गया था 'चुड़ैल', 3 साल बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (14:28 IST)
Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स केस में रिया और उनके भाई शोविक को जेल भी जाना पड़ा था। रिया अब भी अक्सर लोगों के निशाने पर रहती हैं।
 
अपने उपर कई आरोप लगने के बाद भी रिया चक्रवर्ती ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बोला। अब सुशांत की मौत के तीन साल बाद रिया ने मीडिया इवेंट 'इंडिया टुड कॉन्क्लेव 2023' में पहली बार अपने उपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सुशांत की मौत की जांच के दौरान उन्हें 'चुड़ैल' कहने वालों व उनसे नफरत करने वालों पर पलटवार किया।
 
रिया चक्रवर्ती ने कहा, बीते तीन सालों में उनकी लाइफ काफी बदल गई है। पहले 31 साल की उम्र में मुझे अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला महसूस होती थक्ष। मुश्किल समय में या आप देवदास बन सकते हैं या थेरेपी का सहारा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। मैंने थेरेपी का सहारा लिया। 
 
सुशांत के निधन के बारे में बात करते हुए रिया ने कहा, जब लोगों के चेहरे देखती हूं, तो कुछ लोग इस नजर से देखते हैं कि मैंने कुछ किया है। या सच में मेरे साथ गलत हुआ है। मुझे चुडैल नाम पसंद आया। मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा। क्या पता सच में मुझे ब्लैक मैजिक पता हो।
 
वहीं जेल जाने पर रिया चक्रवर्ती ने कहा, जेल दिलचस्प होती है, क्योंकि आप सोसायटी से अलग हो जाते हो। जेल में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं अंडर ट्रॉयल थक्ष। मैं गिल्टी नहीं थी। मैंने सीखा कि कैसे हम फिल्मों के लिए भागते रहते हैं। पर जेल में रह रहीं महिलाओं को अगर वहां एक समोसा मिल जाए, तो वो उसमें बहुत खुश हो जाती हैं। 
 
बता दें कि साल 2024 में सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को माना था। इसके बाद से रिया ने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी। हालांकि अब वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। रिया इन दिनों एमटीवी रोडीज सीजन 19 में गैंग लीडर्स के रूप में नजर आ रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख