dharma sangrah
✕

सलमान खान की राधे अब अगले साल!

Updated: गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (17:21 IST)
कोविड-19 ने अच्छी-अच्छी फिल्मों की भी कैसेट उलझा दी। बनकर रिलीज को तैयार फिल्में कब रिलीज होंगी पता नहीं। जिनमें इस बात का सब्र नहीं था कि थिएटर कब खुलेंगे उन्होंने फौरन ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच कर मुनाफा कमा लिया। 
 
सूर्यवंशी और 83 इतनी बड़ी फिल्में हैं कि केवल ओटीटी से ही मुनाफा नहीं हो सकता। थिएटर में रिलीज होना जरूरी है इसलिए अब तक अटकी पड़ी हैं। 
 
यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दिवाली पर सूर्यवंशी और क्रिसमस पर 83 रिलीज हो सकती हैं, वरना फिर पेंच फंस जाएगा।


 
सलमान खान की राधे भी एक ऐसी फिल्म है जो अटकी पड़ी है। काम ज्यादा बाकी नहीं है। हाथी की सिर्फ पूंछ अटकी है। थोड़ी शूटिंग बाकी है और फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। 
 
सलमान का बस चलता तो इस ईद पर अपने फैंस को राधे के रूप में वे तोहफा देने वाले थे, लेकिन बात बिगड़ गई और अब तक सुधरी नहीं है। शूटिंग की इजाजत तो मिल गई है, लेकिन बड़े सितारे अभी डर रहे हैं। उन्हें कोरोनावायरस का भय सता रहा है। 
 
अक्षय कुमार ही एकमात्र बड़े सितारे हैं जो शूटिंग के लिए राजी हो गए हैं और बेलबॉटम फिल्म की शूटिंग के लिए इंग्लैंड की ओर रवाना हो गए हैं। अक्षय से प्रेरित होकर सलमान की हिम्मत कर सकते हैं जो इस समय फॉर्महाउस पर ऊटपटांग गाने बना कर वक्त काट रहे हैं। 
 
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अक्टोबर से सलमान फिल्म का बचा-खुचा काम निपटा सकते हैं और एक महीने के पोस्ट प्रोडक्शन के बाद फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। अहम सवाल यह है कि रिलीज डेट क्या होगी? 
 
दिवाली पर अक्षय और क्रिसमस पर रणवीर सिंह ने कब्जा जमा लिया है। ऐसे में राधे जैसी बड़ी फिल्म के लिए बड़ा त्योहार बचता नहीं है।
 
सलमान ने जिद पकड़ी तो दिवाली और क्रिसमस के बीच फिल्म रिलीज कर दी जाएगी, वरना 2021 में ही राधे के दर्शन होंगे। ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि दर्शक अब सिनेमाघर की ओर रूख करते हैं या नहीं। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख