Hanuman Chalisa
✕

इसलिए ट्रेलर के पहले अनाउंस हो गई बागी 3, जानिए क्या थी मजबूरी

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (13:21 IST)
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और ट्रेलर से ही लग रहा है कि फिल्म हिट होने वाली है। इसके एक्शन सीक्वेंस किसी हॉलीवुड एक्शन फिल्म से कम नहीं है। टाइगर और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म को लेकर बहुत कांफिडेंट हैं। यही कारण है कि उन्होंने फिल्म की तीसरी इंस्टॉलमेंट अनाउंस कर दी है। 
 
फिल्म के ट्रेलर आने से पहले ही निर्माता ने इस फिल्म के तीसरे भाग की अनाउंसमेंट कर दी थी। साजिद नाडियाडवाला के ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने यह घोषणा की थी कि बागी 3 भी बनने वाले है जिसमें टाइगर ही लीड होंगे और अहमद खान डायरेक्टर। हालांकि इसकी हीरोइन तय नहीं हुई। इस तरह की घोषणा शायद ही कभी इंडस्ट्री में हुई हो। 

ALSO READ: सोनू के टीटू की स्वीटी का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन
 
इस बात से सभी चौंक गए थे। इस बारे में साजिद नाडियादवाला ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म और उसका ट्रेलर देखने के बाद मेरा कॉंफिडेंस बढ़ गया। मेरे पास बागी 3 का कंटेंट है। मुझे लगा कि यह घोषणा करने के लिए सही समय है। मैं नहीं चाहता था कि ट्रेलर के आने के बाद मैं तीसरी फिल्म की अनाउंसमेंट करूं। 
 
बागी 2 का ट्रेलर बहुत शानदार है। टाइगर एक बार फिर रॉनी के अवतार में हैं और इसमें उन्होंने धांसू एक्शन किए हैं। फिल्म में इनके साथ दिशा पटानी भी हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी। 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख