Daily Horoscope
✕

अविश्वसनीय काम करने वाले आम लोगों की कहानी बताएंगी रश्‍मिका मंदाना, शुरू किया #SpreadingHope

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (14:59 IST)
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने लुक के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अब नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पहल '#SpreadingHope' की शुरुआत की है, ताकि उन लोगों की कहानियों को सामने लाया जा सके जो जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। 

 
रश्मिका ने पहल के बारे में बात करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें कैंपेन के उद्देश्य के बारे में बोलते हुए सुना जा सकता है, 'इन कठिन समय में आशा और मुस्कान फैलाएं।' इसके कैप्शन में वह लिखती हैं, #SpreadingHope
 
वीडियो में रश्मिका कहती हैं, अगले कुछ हफ़्तों में, मैं अविश्वसनीय काम कर रहे आम लोगों को हाइलाइट करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे आशा दी है और मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी है। इससे मुझे एहसास हुआ कि जब हम ऐसी किसी स्थिति से लड़ रहे हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी भाषा कौनसी है या फिर वह कौनसी जगह से तालुख रखते है।
 
रश्मिका अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से उन लोगों की कहानियों का पता लगाएगी जो अपने तरीके से समुदाय की मदद कर रहे हैं। इससे पहले भी, रश्मिका अपने फॉलोअर्स के लिए कई पॉजिटिव मैसेज और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 
 
रश्मिका ने 2016 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म सुल्तान से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया है। उन्होंने इस फिल्म में गांव की लड़की का किरदार निभाया था। रश्‍मिका जल्द ही 2 बॉलीवुड फिल्मों मिशन मजनू और गुडबाय में नजर आने वाली हैं। 
 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख