dharma sangrah
✕

5 करोड़ रुपए मिलने के बावजूद आईपीएल में परफॉर्म नहीं करेंगे रणवीर सिंह

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (14:15 IST)
रणवीर सिंह को कंधे पर चोट लग गई है और इसकी वजह से उनके सारे काम रूक गए हैं। जी हां, अपना फेवरेट स्पोर्ट फुटबॉल खेलते वक़्त रणवीर को कंधे पर चोट आ गई है। इस वजह से वे आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्मेंस नहीं कर पाएंगे। 
 
रणवीर फिलहाल आलिया भट्ट के साथ 'गली बॉय' और सारा अली खान के साथ 'सिम्बा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा रणवीर खबरों में थे कि वे आईपीएल मैच की ओपनिंग सेरेमनी में 15 मिनट की धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इसके लिए उन्हें 5 करोड़ रुपए मिलने वाले थे। लेकिन अब उनकी चोट की वजह से वे परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। 
 
रणवीर के फैंस उनकी आईपीएल परफॉर्मेंस के लिए बेहद उत्साहित थे, लेकिन उनकी सारी उम्मीद बेकार हो गईं। सूत्र के मुताबिक कई मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इस साल के आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेने से मना कर दिया  है। रणवीर हमेशा ही बेहतरीन एनर्जी में रहते हैं और परफॉमेंस के लिए भी काफी एनर्जी के साथ तैयारी कर रहे थे। लेकिन इससे कंधे की चोट का खतरा बढ़ सकता है। 
 
सूत्र ने यह भी कहा था कि रणवीर सिंह को डॉक्टर्स ने कम से कम एक महीने के आराम की सलाह दी है। हालांकि रणवीर ब्रेक ना लेते हुए गली बॉय की शूटिंग जारी रखेंगे। लेकिन यह तो पक्का है कि रणवीर आईपीएल में तो भाग नहीं ले पाएंगे। 
 
रणवीर की जगह अब रितिक रोशन को इसमें परफॉर्म करने के लिए ऑफर दिया गया है। इनके अलावा वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिज और परिणीति चोपड़ा भी इसमें परफॉर्म करेंगे। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख