• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Shah Rukh Khan, Sanjay Leela Bhansali
Written By

पद्मावती...रणवीर आउट... शाहरुख इन!

रणवीर सिंह
संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बीच कितने बेहतरीन रिश्ते है ये बताने की जरूरत नहीं है। रणवीर सिंह के करियर को रफ्तार भंसाली की फिल्मों से ही मिली है। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के बाद ही रणवीर को गंभीरता से लिया जाने लगा और 'बाजीराव मस्तानी' के बाद यह माना गया कि रणवीर भी बड़े सितारे बनने की ओर अग्रसर हैं। 
 
भंसाली ने अपनी अगली फिल्म 'पद्मावती' में भी रणवीर सिंह को लिया। उन्हें अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने के लिए दिया। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। एक महत्वपूर्ण भूमिका में शाहिद कपूर भी नजर आ सकते हैं। 
 
इसी बीच ऐसी खबर आई है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। बताया जा रहा है कि रणवीर इस फिल्म से अलग हो गए हैं। वे दो हीरो की फिल्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। हैरानी की बात तो यह है कि फिल्म साइन करते समय ही रणवीर यह बात जानते थे कि फिल्म में उनके अलावा एक हीरो और होगा। संभव है कि रणवीर अपनी भूमिका से खुश नहीं हो क्योंकि यह नकारात्मक भूमिका है या फिर भंसाली से उनकी किसी बात को लेकर अनबन हो गई हो। 
 
अब इस रोल के लिए शाहरुख खान से सम्पर्क किया गया है और वे अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभा सकते हैं। भंसाली और शाहरुख 'देवदास' में साथ काम कर चुके हैं और उसके बाद दोनों के संबंध बिगड़ गए। कड़वाहट तब और बढ़ गई जब भंसाली और शाहरुख की फिल्में एक नहीं बल्कि दो बार आमने-सामने हुईं। 
 
सांवरिया और ओम शांति ओम की टक्कर के बाद पिछले वर्ष बाजीराव मस्तानी और दिलवाले की टक्कर हुई। मुकाबला बराबरी का रहा। एक बार शाहरुख तो दूसरी बार भंसाली ने बाजी मारी। अब फिर दोनों साथ में काम करने के लिए उतावले हैं। 
ये भी पढ़ें
सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई!