shradh paksha
✕

निराश होकर रणवीर सिंह ने कर लिया था एक्टिंग छोड़ने का फैसला

Updated: रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (13:56 IST)
रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक है जो अपनी हर परफॉमेंस से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। रणवीर ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणवीर अब बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। लेकिन एक समय रणवीर सिंह ने निराश होकर एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था।


रणवीर सिंह एक टीवी शो में अपने करियर के शुरुआती दिनों की बात करते हुए कहा कि उन्हें लग रहा था कि वह फिल्मी दुनिया में अपनी जगह नहीं बना सकते हैं क्योंकि उनकी किसी फिल्मी हस्ती से जान-पहचान नहीं थी। रणवीर ने कहा, वह मेरा अपना स्ट्रगल पीरियड था। जब मैं 10वीं क्लास में था तो मुझे लगा कि मैं मेनस्ट्रीम एक्टिंग में नहीं आ सकता हूं क्योंकि मैं किसी बड़ी फिल्मी हस्ती से ताल्लुक नहीं रखता हूं।
 
रणवीर ने बताया कि उन्होंने सोचा कि कुछ ऐसा किया जाए जो उनके बस का हो। इसलिए उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरीका में आगे की पढ़ाई करने का फैसला किया। हालांकि, वहां रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके थे और रणवीर को पता चला कि वहां सिर्फ एक्टिंग क्लास में स्लॉट खाली था। इसलिए उन्होंने वहां एडमिशन ले लिया। रणवीर ने आगे कहा कि उन्हें पहले दिन ही परफॉर्म करने के लिए कहा गया। सभी को उनकी परफॉर्मेंस पसंद आई। तब उन्हें पता चला कि वह अच्छे परफॉर्मर हैं।
 
रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म में जानदार परफॉर्मेंस से सबको चौंका देते हैं। उनकी पिछली फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख