sundarkand
✕

रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी के फोटो अब आए सामने

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (16:10 IST)
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी के फोटो के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक दीपवीर की शादी की बहुत कम तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी
हैं।

हाल ही बॉलीवुड की मशहुर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की हल्दी रस्म के फोटो शेयर किए हैं। तस्वीरों में शानू रणवीर के साथ नजर आ रही हैं। शानू ने रणवीर को फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में कास्ट किया था। 
 
शानू ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'बैंड बाजा बारात' से बैंड बाजा बारात तक... लड़के से एक शानदार आदमी बनने का तुम्हारा बेहतरीन सफर मैंने देखा है। तुम जो थे, अभी जो हो, और आने वाले समय में जो बनने वाले हो मुझे उसपर गर्व है। तुम एक जिम्मेदार इंसान हो जो अपने शब्दों से प्यार करता है और उन्हें जीता है।
 
शानू ने लिखा कि भगवान तुम दोनों को साथ में हमेशा खुश रखे! रेनो मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं दीपिका से अच्छा जीवनसाथी मैं तुम्हारे लिए सोच भी नहीं सकती। तुम्हें तुम्हारी जिंगदी का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया है। खुश रहो। तुम दोनों को मेरा प्यार।
 
तस्वीरों में शानू रणवीर के साथ मस्तीभरे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। दोनों ही इनमें काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। 
(Photo- Instagram)

Show comments

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मनाया पहला करवा चौथ, रॉयल ब्लू सूट में छाईं मिसेज खान

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख