Hanuman Chalisa
✕

मेरे मन में दीपिका से शादी करना चल रहा है

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (15:24 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले चार सालों से रिलेशनशिप में हैं और फैंस उनके लिए बहुत खुश हैं। वे फैंस के फेवरेट बॉलीवुड कपल्स में से एक हैं। रणवीर और दीपिका दोनों ही अपने कमेंट्स और ईवेंट्स में एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर कर ही देते हैं। दोनों ने नया साल और दीपिका का बर्थडे साथ सेलीब्रेट किया और खबरों के मुताबिक वे दोनों सगाई करने वाले थे। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं लेकिन फिज़ाओं में ये हवा ज़रूर फैल गई है कि उन्हें अब शादी कर लेना चाहिए। 
 
अब 'पद्मावत' के रिलीज़ के बाद सबको लगता है कि दोनों इस साल शादी कर ही लेंगे। इस बात पर रणवीर ने भी अपना बयान दिया जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झुम उठेंगे। रणवीर ने खुलासा किया है कि हां, उनके दिमाग में दीपिका से शादी करने का प्लान चल रहा है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान उनसे दीपिका पादुकोण के साथ शादी करने की बात पूछी गई। इसका जवाब देते हुए रणवीर ने माना कि हां, शादी उनके दिमाग में है और वे जल्द ही सेटल होना चाहते हैं। फिलहाल वे अभी उनके महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जोया अख्तर की गली बॉय, रोहित शेट्टी की सिम्बा और कबीर खान की 83। वे अपनी वर्क लाइफ में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं, इसलिए वे शादी नहीं कर रहे हैं। 
 
जो भी हो, दोनों बहुत फेमस हैं और उनके फैंस को तो यह खबर ही खुश कर देगी। खबर यह भी थी कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे बीच वेडिंग भी प्लान कर रहे हैं। हो सकता है जल्द ही शहनाई गूंजने वाली हो। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख