• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Bajirao Mastani, Sanjay Leela Bhansali
Written By

मां को बाजीराव मस्तानी नहीं दिखाना चाहते थे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह
न केवल बाजीराव मस्तानी फिल्म की तारीफ हो रही है बल्कि रणवीर सिंह के अभिनय के चर्चे भी खूब हो रहे हैं। इसे रणवीर की अब तक की बेस्ट फिल्म करार दिया जा रहा है। अपनी इस फिल्म को रणवीर अपनी मां को नहीं दिखाना चाहते थे, लेकिन तारीफ सुन कर मां से रहा नहीं गया और उन्होंने फिल्म देख ही डाली। आखिर रणवीर ऐसा क्यों चाहते थे? 
 
दरअसल रणवीर की मां उन फिल्मों से नफरत करती है जिनके क्लाइमैक्स में रणवीर द्वारा निभाए गए किरदार की मौत हो जाती है। गुंडे, लुटेरा में रणवीर का किरदार मारा जाता है और इन फिल्मों को देखने से रणवीर की मां को बेहद दु:ख पहुंचा था। 
फिल्म बाजीराव मस्तानी के अंत में भी बाजीराव मारा जाता है और रणवीर को पता था कि मां यह सीन देख दु:खी होंगी इसलिए उन्होंने मां को फिल्म देखने से मना किया था, लेकिन मां ने फिल्म देख ही डाली। मां दु:खी जरूर हुईं, लेकिन अपने बेटे के अभिनय से अभिभूत हो गईं। फिल्म खत्म होते ही उन्होंने रणवीर को गले लगा लिया और आधे घंटे तक दुलारती रहीं। 
 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : आई एम सॉरी