Hanuman Chalisa
✕

जल्द शुरू होगी रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 की शूटिंग, 21 साल के विलेन से करेंगी मुकाबला

रानी मुखर्जी मार्च से मर्दानी 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक पुलिस सुपरिंटेंडेंट के रूप में दिखाई देंगी जो एक 21 वर्षीय खलनायक से निपटेंगी

Updated: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (13:17 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'मर्दानी' में एक शानदार और प्रभावशाली किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने एक बाल तस्करी रैकेट के सरगना का खात्मा किया था। बेहद सराही गई इस फिल्म का सीक्वल अब बनना तय हो गया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक पुलिस सुपरिंटेंडेंट के रूप में दिखाई देंगी जो 21 साल के एक निर्दयी खलनायक के साथ लड़ाई कर रही है।


इस फिल्म का काफी समय से बेहद इंतजार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रानी 18 मार्च को इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। मर्दानी 2 की शूटिंग मार्च में मुंबई में शुरू होगी और यह एक छोटा शेड्यूल होगा। रानी खुद भी इसे शुरू करने के लिए काफी बेसब्र हैं और शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में उन्हें फिर से देखना काफी रोमांचकारी होगा।
 
रानी मुखर्जी इस बार एक 21 वर्षीय खलनायक से निपटेंगी जिसके मन में कोई दया या सहानुभूति नहीं है। यह ऐसी फिल्म होगी जो दर्शकों को बांधे रखेगी और उन्हें निश्चित रूप से पसंद आएगी। 
 
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिचकी के बाद रानी मुखर्जी की अगली रिलीज होगी। मर्दानी 2 को पहली मर्दानी फिल्म के लेखक गोपी पुथ्रन निर्देशित करने वाले हैं।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख