biodatamaker
✕

रणबीर कपूर के तो पीछे पड़ गए सलमान खान

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (13:37 IST)
सलमान खान और रणबीर कपूर में संबंध सामान्य नहीं है। वर्षों पहले एक नाइट क्लब में दोनों में मारपीट होने की खबरें भी आई थीं। तब रणबीर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था और सलमान को भी नहीं पता था कि ये ऋषि कपूर के साहबजादे हैं। अगले दिन पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने ऋषि कपूर के घर जाकर माफी मांगी थी। लेकिन इस घटना को सलमान कभी भूले नहीं। 
बाद में सलमान खान की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को रणबीर कपूर ले उड़े। इससे ज्यादा दु:ख सलमान को तब हुआ जब कैटरीना से रणबीर अलग हो गए। उन्होंने कैटरीना का दिल दु:खाया और चोट सलमान को भी लगी। 

अब सलमान अपनी फिल्म दबंग 3 को रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र के सामने प्रदर्शित कर रहे हैं। दबंग 3 पहले इसी वर्ष दिसम्बर में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं हो पाई है लिहाजा यह संभव नहीं है। 

सलमान ने अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह में फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है। इसी सप्ताह में पहले से ही रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज करने की बात कही जा चुकी है। इससे दोनों फिल्मों में टक्कर होगी और रणबीर की फिल्म के लिए मुश्किल हालात पैदा हो जाएंगे। देखने वाली बात होगी कि क्या रणबीर की फिल्म आगे बढ़ती है या मुकाबला करेगी। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख