Daily Horoscope
✕

आठवीं क्लास में बनी थी रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड, कपिल शर्मा के शो पर किया था खुलासा

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (15:18 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पहले रिलेशनशिप को लेकर बात कर रहे है।

 
इस वीडियो में रणबीर कपूर कपिल शर्मा के शो पर एक गेस्ट के रुप में दिखाई दे रहे हैं। कपिल शर्मा के शो में ऑडियंस के बीच बैठी महिला ने रणबीर से पूछा कि आजतक आपने बहुत सारी लड़कियों को डेट किया है। क्या आपको याद है कि आपने पहली बार किसको डेट किया था? 
 
जिसके जवाब में रणबीर कपूर कहते है हां मुझे बिल्कुल याद है मैं आठवी क्लास में पढ़ रहा था। किसी की छत पर एक पार्टी चल रही थी। शाम के करीब सात बज रहे थे और सूरज छुप रहा था। तो मेरी नजर एक लड़की पर पड़ी जो कोने में बैठ कर रो रही थी। उसे देख मैं उसके पास गया और पूछा तुम क्यों रो रही हो।
 
उन्होंने कहा, लड़की ने बोला मै तुम पर विश्वास नहीं करती हूं। जिसे सुनकर मैं हैरान हो गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या बोलूं फिर उसके बाद मैंने सीधा हाथ बाहर निकाला और कहा क्या अब तुम मुझ पर विश्वास कर सकती हो?
 
कपिल द्वारा ये पूछा गया कि फिर उसके बाद क्या हुआ। जिसके जवाब में रणबीर कपूर कहते है कि उसके बाद फिर वो मेरे साथ कभी डेट पर नहीं गई।
 
बता दें इन दिनों रणबीर, आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी आ रही है, लेकिन दोनों ने हमेशा इसे अफवाह बताया है।
 
आलिया और रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम करने वाले हैं। फिल्म में दोनों के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख